MP Election: 112 पेज में कांग्रेस का ‘वचन’, हर वर्ग को साधने की कोशिश

Edited By Prashar, Updated: 11 Nov, 2018 12:33 AM

manifesto of mp congress

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने इसे 'वचनपत्र' का नाम दिया है। कांग्रेस का कहना है कि इस वचनपत्र को प्रदेश के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें किसानों का कर्ज 10 दिन के...

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने इसे 'वचनपत्र' नाम दिया है। कांग्रेस का कहना है कि इस वचनपत्र को प्रदेश के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें किसानों का कर्ज 10 दिन के अंदर माफ, बिजली बिल आधा करना, बच्चियों के विवाह के लिए 51 हजार रुपए की सहायता राशि और मेड इन मध्य प्रदेश समेत 973 घोषणाएं शामिल हैं।

PunjabKesari

वचनपत्र में शामिल घोषणाएं...

  • प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया। 112 पेज के इस वचन पत्र में 973 घोषणाएं हैं। पार्टी का फोकस इनमें से 75 घोषणाओं पर है।
  • कांग्रेस के वचनपत्र में सबसे खास 81 लाख किसानों का 75 हजार 800 करोड़ कर्ज़ माफ करने का वादा है। साथ ही किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज आपराधिक प्रकरण भी वापस लिए जाएंगे।
  • किसान, युवा, महिला, मजदूर, एससी-एसटी, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, सामान्य, व्यापारी और उद्योगों के लिए बड़े ऐलान किए गए हैं।
  • हर परिवार के एक बेरोजगार युवा को प्रतिमाह दस हजार रुपए दिया जाएगा।
  • वचन पत्र में प्रदेश को खुशहाल और समृद्ध बनाने का वादा जनता से किया गया है।
  • वचन पत्र में यूपीए सरकार के समय में बनाए गए स्वामीनाथन आयोग की अनुशंसा लागू करने का वादा भी किया गया है।
  • सिंचाई के लिए बिजली की दरों को आधा करने और नई फसल बीमा योजना लागू करने का वादा भी पार्टी ने किया है।
  • इस वचन पत्र में कांग्रेस ने विधान परिषद का गठन करने का ऐलान किया है।
  • भ्रष्टाचार, माफिया राज खत्म करेंगे। इसके लिए जन आयोग का गठन करेंगे, इसमें पत्रकार, वकील और सम्मानित नागरिकों को सदस्य बनाया जाएगा।
  • घर की रसोई सस्ती करेंगे।
  • परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री लैपटॉप।
  • हर ग्राम पंचायत में गोशाला खोली जाएगी।
  • सामाजिक सुरक्षा की राशि 300 से एक हजार रुपए की जाएगी।
  • सरकारी कर्मचारियों को 2005 की पेंशन राशि मंजूर की जाएगी।
  • पुलिस फोर्स में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • कांग्रेस ने अपने इस वचन पत्र में नर्मदा पथ बनाने का वादा किया है और नदियों की सफाई की घोषणा भी की है।
  • विवेकानंद युवा शक्ति मिशन शुरू किया जाएगा। स्वरोज़गार के लिए 4 हज़ार का अनुदान दिया जाएगा।
  • उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नया विभाग खोला जाएगा।
  • वचन पत्र में  यूपीए सरकार के समय में बनाए गए स्वामीनाथन आयोग की अनुशंसा लागू करने का वादा भी किया गया है। सिंचाई के लिए बिजली की दरों को आधा करने और नई फसल बीमा योजना लागू करने का वादा भी कांग्रेस ने किया है।
  • मंडी शुल्क 1 फीसदी किया जाएगा।
  • 7वां वेतनमान, वकीलों की सुरक्षा के लिए कानून, विधान परिषद का गठन।
  • 60 साल उम्र से अधिक के पत्रकारों को 10 हजार रुपए मासिक दिया जाएगा।
  • वचन पत्र में कांग्रेस ने घोषणा की है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा के साथ किसान क्रेडिट की लिमिट बढ़ा दी जाएगी। साथ ही, किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज आपराधिक प्रकरण भी वापस लिए जाएंगे।
  • बिजली चोरी के गलत प्रकरण वापस किए जाएंगे।
  • नई फसल आने से पहले फसल क्लेम का वितरण कराएंगे
  • मंदसौर गोलीकांड की फिर से न्यायिक जांच हाई कोर्ट के न्यायाधीश से कराने के लिए मुख्य न्यायधीश से अनुरोध करेंगे।
  • मसाला उत्पादन के लिए छोटे-छोटे प्रोसेसिंग प्लांट लगाए जाएंगे।
  • सिंचाई क्षमता अगले पांच सालों में 65 लाख हैक्टेयर तक बढ़ाएंगे।
  • हर जिले में सिंचाई परियोजनाओं को विकसित करेंगे
  • नर्मदा नदी के जल बंटवारे के अंतर्गत राज्य को 18.25 मिलियन एकड़ फीट जल का उपयोग पांच साल में पूरा करेंगे,नर्मदा के जल को प्रदूषण मुक्त बनाएंगे। नर्मदा परिक्रमा परिषद बनाएंगे और परिक्रमा पथ का निर्माण करेंगे।
  • कांग्रेस की सरकार बनने पर पशुपालन, डेयरी और कुक्कुट पालन, मतस्य पालन, बकरी पालन आधि योजना का विस्तार करेंगे।
  • मतस्यपालन हेतु नई नीति बनाई जाएगी, मतस्यपालन के मछुआरों के अधिकार के रूप में मान्य करेंगे। मतस्यपालन के उत्पादन को दोगुना किया जाएगा।
  • नई आदर्श युवा नीति बनाई जाएगी, युवा शक्ति को प्रदेश के विकास में प्रमुख भागीदार बनाएंगे।
  • नई खेल नीति बनाई जाएगी। जिसमें महिलाओं और अन्य रूप से सश्क्तजनों को भी प्रोत्साहित करेंगे।
  • नई उद्योग नीति बनाई जाएगी, जो प्रदेश में औद्योगिक वातावरण को अनुकूल बनाने और स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध हों।
  • ‘मेड इन मध्यप्रदेश’ नए उद्योग के लिए विशेष पैकेज- ऐसे उद्योग जो 100 करोड़ से अधिक का निवेश करेंगे और प्रदेश में 60 प्रतिशत युवाओं को तकनीकी पद और 100 प्रतिशत गैर तकनीकी पदों पर रोजगार देंगे उनको रियायती ब्याज दर पर ऋण दिलवाएंगे और जीएसटी में छूट देंगे।
  • बैंगलोर की सिलीकॉन सिटी की तर्ज पर भोपाल में नई सिलीकॉन सिटी विकसित करेंगे


PunjabKesari
भाजपा पर बोला हमला
वचनपत्र जारी करने के बाद कमलनाथ ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा के घोषणापत्र को मात्र एक जुमला बताया और कहा कि ये वचनपत्र नहीं, बल्कि जनता को अगले 15 सालों तक ठगने वाला जुमलापत्र है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!