Edited By Vikas kumar, Updated: 03 Nov, 2018 11:14 AM
प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची अभी तक जारी नहीं हो पाई है, शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अ...
भोपाल: प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची अभी तक जारी नहीं हो पाई है, शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने शुक्रवार देर रात कहा कि आज सूची जारी नहीं होगी। कांग्रेस आज दोपहर तक अपनी पहली सूची जारी कर सकती है। पार्टी नेता आज दोपहर 1.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं, इसमें प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान हो सकता है, जानकारी के अनुसार पहली लिस्ट में 200 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम का एलान हो सकता है। आज दिल्ली में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरियाऔर चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहेंगे।
विधानसभा टिकट के लिए बीते दिन भी दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसमें कमलनाथ, सिंधिया और दिग्विजय सिंह मौजूद रहे।
बता दें कि बीजेपी ने अपनी 177 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है, प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने भी 192 प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं, लेकिन कांग्रेस में अभी भी टिकट को लेकर मंथन जारी है। हालांकि कमलनाथ के बयान के बाद संभव है कि, शनिवार को कांग्रेस भी अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है।