Edited By shahil sharma, Updated: 29 Mar, 2021 06:51 PM
मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर अभी से जारी हो गया है। सोमवार को होली के दिन तापमान में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी दर्ज की गई। होशंगाबाद में दोपहर में पारा 41 के पार पहुंच गया। प्रदेश में सोमवार को होशंगाबाद में सबसे अधिक तापामान दर्ज किया गया।
भोपाल: मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर अभी से जारी हो गया है। सोमवार को होली के दिन तापमान में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी दर्ज की गई। होशंगाबाद में दोपहर में पारा 41 के पार पहुंच गया।
प्रदेश में सोमवार को होशंगाबाद में सबसे अधिक तापामान दर्ज किया गया। जबलपुर और इंदौर में तापमान सामान्य जबकि सागर, उज्जैन और ग्वालियर में तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। मंडला और रायसेन में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस सबसे कम रहा। मौसम विभाग के तहत आगामी 24 घंटे में प्रदेश में तापमान और बढ़ेगा।
वहीं, राजधानी भोपाल में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। दिन के साथ ही रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। रात में अब 20 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच जाएगा। ये अब तक का सबसे ज्यादा होगा। अभी तक रात का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से कम रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में छतरपुर, सागर, दमोह, होशंगाबाद और दतिया में लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।