#MeToo:  MP भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने MJ अकबर का बचाव करते दिया विवादित बयान

Edited By suman, Updated: 12 Oct, 2018 07:31 PM

#MeToo कैंपेन में घिरे केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर मामले पर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष लता एलकर ने विवादित बयान दिया है। अध्यक्ष लता एलकर ने कहा, ‘मैं महिला पत्रकारों को इनोसेंट नहीं मानती। गलती दोनों ओर से हुई होगी।  वो इतनी...

भोपाल:  #MeToo कैंपेन में घिरे केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर मामले पर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष लता एलकर ने विवादित बयान दिया है। अध्यक्ष लता एलकर ने कहा, ‘मैं महिला पत्रकारों को इनोसेंट नहीं मानती। गलती दोनों ओर से हुई होगी। वो इतनी इनोसेंट नहीं होती कि कोई उनका मिस यूज कर सके।’ इस्तीफे के सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, हम इस्तीफा क्यों मांगे, कांग्रेस को इसकी जरूरत महसूस होती है तो वह मांगे।

PunjabKesari

फिर अचानक अपनी बातों को संतुलित करते हुए वह कहने लगीं, मैं इस कैंपेन का स्वागत करती हूं। इस कैंपेन ने महिलाओं को ऐसा साहस दिया कि अपने ऊपर हुए जुल्मों को लोगों के सामने साझा कर पा रही हैं। बाहर लाए जा रहे इन सभी मामलों की जांच के साथ कार्रवाई भी होनी चाहिए। इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बिना विदेश राज्य मंत्री का नाम लिए कहा कि जिन भी सज्जन का नाम लिया जा रहा है, उन्हें बयान जारी करना चाहिए। वहीं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने #Metoo अभियान में शामिल होने वाली महिलाओं का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि ये महिलाएं बुरे दौर से गुजरी होंगी, ऐसे में सामने आने के लिए काफी हिम्मत चाहिए। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!