Edited By Vikas kumar, Updated: 05 Jan, 2019 05:57 PM
प्रदेश सरकार में मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने अपने विवादित बयान को गलत मानते हुए हुए उसे वापस लेने की बात कही है। सिसोदिया गुना के बमोरी में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। इस
भोपाल: प्रदेश सरकार में मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने अपने विवादित बयान को गलत मानते हुए उसे वापस लेने की बात कही है। सिसोदिया गुना के बमोरी में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। इस बीच उन्होंने अपने कहे गए विवादित शब्दों पर खेद जताया।
बता दें कि कुछ दिनों पहले कैबिनेट मंत्री ने कहा था कि उनका एक-एक कार्यकर्ता मंत्री है। वह किसी भी अधिकारी को फोन करके काम करा सकते हैं। 'जो भी अधिकारी-कर्मचारी शासन के निर्देशों का पालन नहीं करेगा, उसे लात मारकर अलग कर दिया जाएगा।' लेकिन जब सिसोदिया ने शुक्रवार को मंत्रालय पहुंचकर अपना पदभार संभाला और उनके बयान पर उनसे सवाल किया गया तो सिसोदिया ने कहा कि वह भ्रष्ट और लापरवाह अधिकारियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। मेरे एक शब्द का चयन गलत हो गया था जिसे वे 'विद्ड्रॉ' करते हैं।