Edited By meena, Updated: 28 Feb, 2021 11:33 AM
शहर में एक बार फिर लव जिहाद से जुड़ा मामला सामने आया है, जिसमें शहर के ही दो युवक दो नाबालिक लड़कियों को बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर शहर से बाहर ले जाकर धर्म परिवर्तन करने का दबाब बना रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर...
इंदौर(सचिन बहरानी): शहर में एक बार फिर लव जिहाद से जुड़ा मामला सामने आया है, जिसमें शहर के ही दो युवक दो नाबालिक लड़कियों को बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर शहर से बाहर ले जाकर धर्म परिवर्तन करने का दबाब बना रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है ।
मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है जहां शनिवार को पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के चलते प्रकरण दर्ज किया है। दरअसल, मामले में आजाद नगर थाना के रहने वाले दो लड़के सोहेल और हसन ने जामगेट मंडलेश्वर थाना क्षेत्र की रहने वाली दो नाबालिग लड़कियों को जन्मदिन मनाने के लिए अपनी गाड़ी से जामगेट लेकर पहुंचे थे। रास्ते में इन दोनों लड़कों ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की जब लड़कियों ने विरोध किया तो उन्हें डराया धमकाया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाब बनाया। तब लोगों ने इन्हें पकड़कर पहले तो जमकर पीटा और पुलिस मंडलेश्वर पुलिस के हवाले कर दिया। मंडलेश्वर पुलिस ने शून्य पर कार्यवाई करते हुए आरोपियों को आजाद नगर पुलिस के हवाले किया।