Edited By Prashar, Updated: 05 Sep, 2018 11:08 AM
मध्य प्रदेश की धरती एक बार फिर शर्मसार हुई है। भिंड जिले में एक घर में घुसकर दरिंदे ने नाबालिग मासूम से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यही नहीं इसके कुछ देर बाद मासूम ने फांसी लगाकर अपनी जान भी दे दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
भिंड: मध्य प्रदेश की धरती एक बार फिर शर्मसार हुई है। भिंड जिले में एक घर में घुसकर दरिंदे ने नाबालिग मासूम से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यही नहीं इसके कुछ देर बाद मासूम ने फांसी लगाकर अपनी जान भी दे दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मामला जिले के दबोह थाना क्षेत्र के अमाह गांव का है। यहां एक घर में घुसकर गांव के ही एक युवक ने नाबालिग लड़की से जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया है। इसके बाद लड़की चिल्लाने लगी तो परिजन इकठ्ठा हुए लेकिन, तब तक आरोपी वहां से भाग चुका था। लड़की खुद पर लगे इस कलंक का सदमा बर्दाशत न कर सकी और कुछ ही देर उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी का पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और लड़की के घर वालों से भी पूछताछ कर रही है।