Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 23 Feb, 2019 01:19 PM
इन दिनों सोशल मीडिया अपराधियों को बेनकाब करने में अहम भूमिका निभा रहा है। हाल ही में विधायक के भतीजे का वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है...
सिवनी: इन दिनों सोशल मीडिया अपराधियों को बेनकाब करने में अहम भूमिका निभा रहा है। हाल ही में विधायक के भतीजे का वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में विधायक का भतीजा सरेआम टोम कर्मचारियों को धमका रहे हैं।
वायरल वीडियो सिवनी के घनसोर क्षेत्र के टोल नाके का है। जिसमें लखनादौन क्षेत्र का एक युवक जो खुद को प्रखर राय बाहुबली बता रहा है। साथ ही वीडियो में सरेआम टोलनाके के कर्मचारी को बंदूक से मारने की धमकी भी दे रहा है। जब टोल नाके के अन्य कर्मियों ने उत्पाद मचाने वाले युवक से उसका परिचय पूछा तो वे अपना परिचय प्रखर राय निवासी लखनादौन के साथ में सिवनी विधायक मुनमुन राय का भतीजा भी बता रहा है। साथ ही अपने आप को बाहुबली बताने से भी नहीं झिझक रहा है।
बता दें कि, दिनेश राय मुनमुन इसके पहले भी कई कारणों से चर्चा में रहे हैं। अब की बार उनके भतीजे ने उन्हें चर्चा का विषय बना दिया है। बीजेपी नेताओं का टोल नाके पर उत्पात मचाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी प्रदेश के अन्य टोल नाके पर ऐसे मामलें सामने आ चुके हैं।