Edited By meena, Updated: 26 Aug, 2019 09:14 AM
मध्यप्रदेश में एक बार फिर मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। जहां बच्चा चोरी की आशंका में एक मूक बधिर को लोगों की भीड़ ने जमकर पीटा। घटना बुरहानपुर जिले के लालबाग थाना क्षेत्र की हैं। जहां शनिवार रात सलीम कॉलोनी में भीड़ ने एक मूक-बधिर युवक को बच्चा...
बुरहानपुर: मध्यप्रदेश में एक बार फिर मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। जहां बच्चा चोरी की आशंका में एक मूक बधिर को लोगों की भीड़ ने जमकर पीटा। घटना बुरहानपुर जिले के लालबाग थाना क्षेत्र की हैं। जहां शनिवार रात सलीम कॉलोनी में भीड़ ने एक मूक-बधिर युवक को बच्चा चोर समझकर उसकी धुनाई कर दी। लाचार युवक भीड़ के सामने हाथ जोड़कर रोता रहा। अस्पताल में अपनी मां को साइन लैंग्वेज में उसने पूरी घटना बताई। पुलिस ने 50 लाेगाें पर केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, प्रतापपुरा का रहने वाला 19 वर्षीय शुभम जाधव शनिवार रात करीब साढे 9 बजे दो युवक बाइक पर लालबाग ले गए। इनमें से एक युवक बंड्या से उसका कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। इसके बाद उन्होंने उसे सलीम कॉलोनी लेजाकर बच्चा चोर का शोर मचा दिया। इस पर भीड़ जमा हो गई और शुभम को बेरहमी से पीटा। शुभम ने सारी घटना अपनी मां को साइन लैंग्वेज में बताई जिसके बाद मां ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद 50 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।