Edited By Vikas kumar, Updated: 17 Oct, 2018 08:03 PM
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने मोहम्मद सरवर को मीडिया विभाग में प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि, सरव
भोपाल: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने मोहम्मद सरवर को मीडिया विभाग में प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि, सरवर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भावनाओं के अनुसार कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और मनोयोग से करेंगे।
मोहम्मद सरवर पूर्व में नगर निगम भोपाल के तीन बार पार्षद रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने नगर निगम में एमआईसी मेम्बर के साथ-साथ जल कार्य विभाग और बिल्डिंग परमिशन विभाग भी संभाला है। वे बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं।