मप्र में मानसून की दस्तक, 48 घंटे में भोपाल पहुंचने की संभावना

Edited By suman, Updated: 24 Jun, 2018 05:44 PM

monsoon knock in mp likely to reach bhopal in 48 hours

बीते पंद्रह दिनों से मानसून का इंतजार कर रहे प्रदेशवासियों के लिए ये राहत भरी खबर है। मानसून ने अनुमान से करीब 30 घंटे पहले मध्य प्रदेश में दस्तक दे दी है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला के अनुसार रविवार दोपहर मानसून ने प्रदेश के बुरहानपुर,...

मध्यप्रदेश: बीते पंद्रह दिनों से मानसून का इंतजार कर रहे प्रदेशवासियों के लिए ये राहत भरी खबर है। मानसून ने अनुमान से करीब 30 घंटे पहले मध्य प्रदेश में दस्तक दे दी है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला के अनुसार रविवार दोपहर मानसून ने प्रदेश के बुरहानपुर, अलीराजपुर, बड़वानी, खंडवा और खरगोन जिलों से प्रवेश किया है। अगले 48 घंटे में ये भोपाल पहुंच जाएगा।

बड़वानी जिले में बारिश का स्तर
देश के बड़वानी जिले में झमाझम बारिश हुई और तीन घंटे में ढाई इंच वर्षा का स्तर दर्ज किया गया है। वही कई स्थानों पर पेड़ की डालियां टूटकर गिर गई तो कई पेड़ उखाड़ कर नीचे गिर पड़े, जिसके कारण नगर पालिका कर्मियों को सुबह से ही विशेष अभियान चलाकर इन्हें हटाना पड़ा। भू-अभिलेख के अनुसार जिले में पिछले 24 घंटों में बड़वानी में 60.6 मिली मीटर, पाटी में 63 मि.मी., राजपुर में 16 मि.मी., सेंधवा में 27 मि.मी., निवाली में 30 मि.मी., वरला में 10 मि.मी.,चाचरियापाटी में 31 मि.मी. वर्षा हुई है। जिले में पिछले 24 घंटे में औसत रूप से 27.84 मि.मी. बारिश हुई है।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!