MP में सम्पत्ति विरूपण के 16 लाख से अधिक प्रकरण पंजीबद्ध

Edited By suman, Updated: 06 Nov, 2018 05:45 PM

more than 1 6 million cases of property deformation registered in mp

मध्यप्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रभावी आदर्श आचार्य संहिता के चलते अब तक संपत्ति विरूपण के 16 लाख 21 हजार 220 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व्ही.एल. कान्ताराव ने बताया कि सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 16...

भोपाल: मध्यप्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रभावी आदर्श आचार्य संहिता के चलते अब तक संपत्ति विरूपण के 16 लाख 21 हजार 220 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी एल कान्ताराव ने बताया कि सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 16 लाख 21 हजार 220 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है। इनमें से 15 लाख 68 हजार 592 प्रकरणों में कार्यवाई की गई है। शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 12 लाख 41 हजार 782 प्रकरण पंजीबद्ध कर 12 लाख 8 हजार 907 प्रकरणों में कार्रवाई की गई है।

PunjabKesari

निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 3 लाख 79 हजार 438 प्रकरण पंजीबद्ध कर 3 लाख 59 हजार 685 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। इसके अलावा आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 5 नवंबर तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए 31 हजार 636 गैर जमानती वारंट भी तामील करवाए गए हैं। इसी दौरान 2 हजार 934 अवैध हथियार जब्त किये गए हैं और 2 लाख 53 हजार 560 शस्त्र थानों में जमा कराए गए हैं। इसी अवधि में वाहनों के दुरूपयोग पर 10 हजार 675 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!