Edited By suman, Updated: 20 Jun, 2018 05:17 PM
मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे बच्चे खेल-कूदकर घर पहुंचे, तो उन्हें मां नहीं दिखी। उन्होंने इसकी जानकारी पिता को दी। आसपास खोजबीन भी की, लेकिन महिला कहीं न मिली
सागर: जिले के हिलगन गांव में महिला की हत्या की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां बच्चे खेल-कूदकर घर पहुंचे, तो उन्हें मां नहीं दिखी। उन्होंने इसकी जानकारी पिता को दी। आसपास खोजबीन भी की, लेकिन महिला कहीं न मिली। थोड़ी देर बाद जब घर की पलंग पेटी पर ध्यान दिया तो उसमें बच्चों की मां की लाश पड़ी देखी। यह घटना सानौधा थानांतर्गत हिलगन गांव की है। महिला की पहचान 30 वर्षीय स्वाति पति कीरतसिंह ठाकुर के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार महिला के गले में गमछा लिपटा हुआ था। इससे साफ होता है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है।
पति ने लगाया छोटे भाई पर हत्या का आरोप
मृतिका के पति कीरतसिंह ने हत्या का आरोप अपने छोटे भाई देवेंद्र सिंह पर लगाया है। उसका कहना है कि मेरी पत्नी की देवेंद्र की बिलकुल भी नहीं बनती थी। उसने ही यह हत्या की है। वहीं घटना के बाद देवेंद्र गायब है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा कर, मामले की जांच शुरू कर दी।