MP Election: BJP- कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, 1 जख्मी

Edited By suman, Updated: 28 Nov, 2018 02:44 PM

mp bjp congress workers clash with each other 1 wounded

मध्यप्रदेश में धार विधानसभा के क्षेत्र के श्रीनगर मतदान केन्द्र पर मतदान के दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच जमकर लात घूंसे चले। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से कुर्सियां भी जमकर फेंकी गई। घटना...

भोपाल: मध्यप्रदेश में धार विधानसभा के क्षेत्र के श्रीनगर मतदान केन्द्र पर मतदान के दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच जमकर लात घूंसे चले। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से कुर्सियां भी जमकर फेंकी गई। घटना गुलमोहर कॉलोनी की है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लिया।
 

PunjabKesari

घटना के बाद मतदान रोका दिया गया। हांलाकि कुछ देर बाद फिर से मतदान शुरु किया गया। वहीं सुरक्षा को देखते हुए घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। धार पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र सिंह ने बताया कि कुमार गड्ढा क्षेत्र में मतदान केंद्र के नजदीक विवाद की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कांग्रेस के लियाकत पटेल और बीजेपी के बाला बागवान समेत पांच समर्थकों को हिरासत में लिया हैं। 

PunjabKesari

इसके अलावा गुना जिले की चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र में भी दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह और बीजेपी प्रत्याशी ममता मीणा के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के जख्मी होने की जानकारी मिली है। जख्मी कांग्रेस कार्यकर्ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार चाचौड़ा के लखनवार गांव में मतदान के दौरान बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। एक कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गया। पुलिस ने बीजेपी के तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है। 


 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!