MP कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मनीष चतुर्वेदी का हार्ट अटैक से निधन, पूर्व CM ने जताया शोक

Edited By meena, Updated: 05 Sep, 2020 04:39 PM

mp congress committee state secretary dies of heart attack

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मनीष चतुर्वेदी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वे सतना के रहने वाले थे। उनके निधन से कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।...

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मनीष चतुर्वेदी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वे सतना के रहने वाले थे। उनके निधन से कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। कमलनाथ ने ट्वीट में लिखा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनीष चतुर्वेदी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।


वही पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक हर्ष यादव ने लिखा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री मनीष चतुर्वेदी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ।परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

 

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!