MP Eelection : BJP को एक और झटका,अब इस दिग्गज ने छोड़ी पार्टी

Edited By suman, Updated: 06 Nov, 2018 10:52 AM

mp eelection another blow to bjp now this veteran left party

चुनावी समर में भारतीय जनता पार्टी को लगातार उनके कार्यकर्ता झटका दे रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय परिषद के सदस्य धीरज पटेरिया ने अब पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को धीरज...

जबलपुर:  चुनावी समर में भारतीय जनता पार्टी को लगातार उनके कार्यकर्ता झटका दे रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय परिषद के सदस्य धीरज पटेरिया ने अब पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को धीरज पटेरिया ने लिखित में अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और संगठन महामंत्री सुभाष भगत को सौंपा है। उनके इस्तीफे के बाद से भारतीय जनता पार्टी में हड़कंप की स्थिति बन गई है। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार धीरज पटेरिया बीते 25 सालों से जबलपुर के उत्तर मध्य से टिकट की मांग कर रहे हैं,  लेकिन हर बार पार्टी उनकी उपेक्षा करते हुए अन्य व्यक्ति को उत्तर मध्य से प्रत्याशी घोषित कर देती है। इस बार भी धीरज पटेरिया ने उत्तर मध्य से टिकट के लिए पार्टी हाईकमान से मांग की थी पर इस बार भी आलाकमान न उन्हें नजरअंदाज करते हुए उन्हें टिकट नहीं दिया।
 

PunjabKesari

जिससे खफा होकर आज उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेरिया के इस्तीफे की खबर सोशल मीडिया में लगातार वायरल भी हो रही है। उनके उनके इस इस्तीफे को लेकर अब तरह-तरह की अटकलें भी लगाई जा रही है। बहरहाल धीरज पटेरिया के द्वारा अचानक दिए गए इस्तीफे के बाद से भारतीय जनता पार्टी में भूचाल मच गया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!