Edited By Vikas kumar, Updated: 23 Nov, 2018 06:30 PM
प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने चुनाव में होने वाली धांधली को रोकने के लिए एक एप लॉन्च किया है। इसके द्वारा शराब, रुपए समेत अन्य सामग्री बांटकर मत..
भोपाल: प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने चुनाव में होने वाली धांधली को रोकने के लिए एक एप लॉन्च किया है। इसके द्वारा शराब, रुपए समेत अन्य सामग्री बांटकर मतदाताओं को पार्टी विशेष के पक्ष में मतदान करने से रोकने के लिए अासानी मिलेगी।
आप के सूचना प्रौद्योगिकी के प्रमुख अरविंद झा ने आज यहां ऐप की लॉन्चिग के मौके पर कहा कि, यह ऐप प्रदेश भर में बांटे जा रहे शराब, रुपये समेत अन्य सामग्रियों की जानकारी उपलब्ध कराएगा। वीडियो के माध्यम से पार्टी के करीब एक लाख कार्यकर्ता ऐसी धांधलियों पर नजर रखेंगे। अरविंद झा ने कहा कि यह ऐप पूरी तरह निशुल्क है, जो गूगल प्ले स्टोर एवं अन्य प्लेटफार्म पर मिल जाएगा।
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी आप ने इसी तरह खुफिया कैमरे के जरिये बड़े पैमाने पर की गई धांधली को रोका था और मध्य प्रदेश में भी इसी तकनीक का उपयोग कर धांधली को रोका जा सकेगा।