MP Election: आज BJP मनाएगी 'कमल दीपावली', घर-घर जलेंगे दीप

Edited By suman, Updated: 21 Nov, 2018 11:08 AM

mp election bjp will celebrate kamal deepawali today

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई 21 नवंबर को प्रदेशभर में कमल दीपावली मनाएगी।  BJP कार्यकर्ता घर- घर में कमल रूपी दीप जलाएंगे।  कांग्रेस इसके जवाब में बदलाव की बाती जलाएगी। जानकारी के अनुसार कमल दीपावली मनाने के लिए...

भोपाल: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले BJP की मध्यप्रदेश इकाई 21 नवंबर को प्रदेशभर में कमल दीपावली मनाएगी।  BJP कार्यकर्ता घर- घर में कमल रूपी दीप जलाएंगे। कांग्रेस इसके जवाब में बदलाव की बाती जलाएगी। जानकारी के अनुसार कमल दीपावली मनाने के लिए बूथ स्तर पर टोली बनाई गई है। बीजेपी ने कमल दीपावली के तहत एक करोड़ परिवारों तक पहुंचने का टारगेट रखा है। प्रदेश के 60,000 से ज्यादा गांव में कमल दीपावली कार्यक्रम होंगे।

PunjabKesari

बीजेपी का हर कार्यकर्ता घर-घर जाकर दीपक जलाएगा। इसके लिए पार्टी के सिंबल कमल के शेप का दीपक बनाया गया है।  शाम 5:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक ये दीप जलाए जाएंगे। कमल दीपावली को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने बदलाव की बाती जलाने का फैसला लिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता भी घर-घर जाएंगे। वो बूथ स्तर पर डोर-टू-डोर संपर्क करेंगे। बीजेपी सरकार की कमियां गिनाएंगे और कांग्रेस को वोट देने की अपील करेंगे। गांधीवादी तरीके से लोगों से संपर्क करेंगे और कपास और सूत के धागों से दीया जलाएंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!