Edited By Vikas kumar, Updated: 09 Nov, 2018 10:54 AM
विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी छठी सूची जारी कर दी है। इसके पहले पांचवी सूची में 15 प्रत्याशियों की घोषणा की गई थी। इस सूची में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव को बुधनी सी...
भोपाल: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 7 उम्मीदवारों की अपनी छठीं सूची जारी कर दी है। इसके पहले पांचवी सूची में 15 प्रत्याशियों की घोषणा की गई थी। इस सूची में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव को बुधनी सीट से टिकट दिया गया है। वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। मानपुर सीट पर बदलाव कर ज्ञानवती सिंह को उतारा गया है,
हाल ही में आरटीआई एक्टिविस्ट आनंद राय ने राजनीति में आने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी, कयास लगाए जा रहे थे कि इंदौर-5 विधानसभा से डॉ. आनंद राय कांग्रेस के उम्मीदवार हो सकते हैं। आनंद राय को ज्यादातर व्हीसल ब्लोअर के तौर पर भी जाना जाता है। लेकिन कांग्रेस की छठी लिस्ट में उनका नाम नहीं है। कांग्रेस ने यहां से सत्यनारायण पटेल को मौका दिया है। हो सकता है कि, अब आनंद राय निर्दलीय चुनाव लड़ें।
कांग्रेस की छठीं सूची...