Edited By Vikas kumar, Updated: 04 Nov, 2018 07:27 PM
प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 16 नामों का ऐलान किया गया है। बीते दिन शनिवार को कांग्रेस ने पहली लिस्ट जारी की थी जिसमें कुल 155 नामों कि घो...
भोपाल: प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 16 नामों का ऐलान किया गया है। बीते दिन शनिवार को कांग्रेस ने पहली लिस्ट जारी की थी जिसमें कुल 155 नामों कि घोषणा की गई थी। अब कांग्रेस के कुल विधानसभा प्रत्याशियों की संख्या बढ़कर 171 हो गई है।
राजधानी भोपाल की नरेला विधानसभा सीट से महेंद्र सिंह चौहान को मैदान में उतारा गया है। जो कि बीजेपी के विस्वास सारंग के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। सारंग इस सीट पर वह लगताार दो बार से विधायक भी हैं। महेंद्र सिंह चौहान नेता प्रतिक्ष अजय सिंह खेमे से हैं। इनके अलावा सीधी विधानसभा सीट से कमलेश्वर प्रसाद पटेल को मौका दिया गया है। मूंगावली से ब्रजेंद्र सिंह, दतिया से राजेन्द्र भारती, कोलारस से महेन्द्र सिंह यादव और अलीराजपुर से मुकेश पटेल को मौका दिया गया है।