Edited By Vikas kumar, Updated: 23 Nov, 2018 04:49 PM
प्रदेश की संस्कारधानी में शुक्रवार को कंप्यूटर बाबा ने नर्मदा संसद का आयोजन किया। इसमें हजारों संतों ने हिस्सा लिया। यहां कंप्यूटर बाबा ने प्रदेश के सभी संतों से कांग्रेस को समर्थन देने का ऐ...
जबलपुर: प्रदेश की संस्कारधानी में शुक्रवार को कंप्यूटर बाबा ने नर्मदा संसद का आयोजन किया। इसमें हजारों संतों ने हिस्सा लिया। यहां कंप्यूटर बाबा ने प्रदेश के सभी संतों से कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस को हम पांच साल के लिए समर्थन देते हैं। उनके साथ कई दिग्गज संत मंच पर मौजूद थे। राज्य मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से ही कंप्यूटर बाबा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खालिफ आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। वे लगातार शिवराज सरकार पर निशाना साधे हुए हैं।
कंप्यूटर बाबा ने शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, प्रदेश में 15 साल पहले भाजपा की सरकार साधु संतों ने ही बनाई थी, अब यही साधु संत इस सरकार को उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने रोते हुए कहा कि, शिवराज सरकार संतों की झोपड़ी तोड़ रही है, भाजपा ने संत समाज की गरिमा खराब कर दी है। भाजपा मंदिरों में सिर्फ अपने लोगों को ही देखना चाहती है। लेकिन अब हम सब संत मिलकर शिवराज सरकार को कान पकड़ कर नीचे लाएंगे। उन्होंने नारा देते हुए कहा कि,'पाप करे शिवराज, कैसे माफ करे महाराज।'