MP Election: पूर्व PM मनमोहन सिंह आज MP दौरे पर, ये नेता भी करेंगे प्रचार

Edited By Vikas kumar, Updated: 21 Nov, 2018 11:21 AM

mp election former prime minister manmohan singh on mp tour

विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ 7 दिन बचे हैं। जिसको लेकर अब सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक मैदान में उतर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह के बाद अब कांग्रेस के लिए भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी मैदान में उतर रहे हैं। वे बुध...

भोपाल: विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ 7 दिन बचे हैं। जिसको लेकर अब सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक मैदान में उतर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह के बाद अब कांग्रेस के लिए भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी मैदान में उतर रहे हैं। वे बुधवार को इंदौर पहुंच रहे हैं मनमोहन सिंह 2 बजे मीडिया से चर्चा करेंगे। इसके बाद वे ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ रोड शो करेंगे। 
ये नेता होंगे प्रदेश दौरे पर... 

  • मनमोहन सिंह- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज दोपहर दो बजे इंदौर पहुंचेंगे। मीडिया से चर्चा के बाद वे कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में प्रचार करेंगे।

    PunjabKesari
     
  • नितिन गड़करी- केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी आज पूरे जबलपुर संभाग में पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे। इसके बाद वे सिवनी में दोपहर 1 बजे सभा को संबोधित करेंगे और फिर 3.30 बजे छिंदवाड़ा के सौंसर में जनसभा को संबोधित करने के बाद नागपुर रवाना हो जाएंगे।

    PunjabKesari
     
  • उमा भारती- केंद्रीय मंत्री उमा भारती आज बुदेलखंड दौरे पर रहेंगी। सुबह 11.15 बजे हेलिकॉप्टर से दतिया के बसई पहुंच कर वहां सभा को संबोधित करेंगी। उसके बाद दोपहर 12.30 बजे पिछोर के बामोर कला, दोपहर 1.45 बजे खुरई के बांदरी, सागर और टीकमगढ़ में भी पार्टी के लिए जनता से समर्थन मांगेंगी।

    PunjabKesari
     
  • योगी आदित्यनाथ- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रदेश दौरे पर हैं। आज बुधवार को भोपाल पहुंच रहे हैं। इसके बाद वे सीहोर के लिए रवाना हो जाएेंगे। यहा आष्टा में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे राजगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे। राजगढ़ में आमसभा के बाद वे विदिशा के शमशाबाद पहुंचेंगे। वहां डेढ़ बजे उनकी सभा है। इसके बाद तीन बजे वे रायसेन के उदयपुरा और शाम को साढ़े चार बजे इटारसी में सभा को संबोधित करने के बाद वे लखनऊ लौट जाएंगे।

    PunjabKesari
     
  • शिवराज सिंह- मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आज बालाघाट, मंडला, दमोह, नरसिंहपुर, जबलपुर ज़िलों में आमसभाएं करेंगे। वो बालाघाट के बैहर, 11.55 बजे वारासिवनी, 1 बजे मंडला,दोपहर 2.10 बजे तेंदूखेड़ा में सभा करेंगे. उसके बाद दोपहर 3.20 बजे गाडरवाड़ा के सालीचौका, 4.05 बजे तेंदूखेड़ा, 4.55 गोटेगांव, 5.50 बजे बरगी के चरगवां में उनकी सभा है।

    PunjabKesari
     
  • राजनाथ सिंह- केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद  हेलिकॉप्टर से दोपहर 12ः30 बजे हरदा के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां वे खिरकिया में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.50 बजे सिवनी मालवा के डोलरिया, 3.15 बजे सेमरी में जनसभा करेंगे।

    PunjabKesari
     

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!