Edited By Vikas kumar, Updated: 21 Nov, 2018 12:28 PM
विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ 7 दिन बचे हैं। जिसको लेकर कांग्रेस ने अभी तक अपना मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं घोषित किया है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसा है कि, कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के लिए केबी
भोपाल: विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ 7 दिन बचे हैं। जिसको लेकर कांग्रेस ने अभी तक अपना मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं घोषित किया है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसा है कि, कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के लिए केबीसी का खेल चल रहा है। भोपाल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में राजनाथ सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में बहुमत के साथ बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। इसी बीच उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी तारीफ की।
उन्होंने कहा कि, सीएम शिवराज ने अपनी विश्वसनीयता कायम की है। उन्होंने मध्य प्रदेश में विकास को नया आयाम दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इस बार भी बीजेपी की ही सरकार बनेगी। इसी दौरान कांग्रेस के वचनपत्र को लेकर उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने घोषणापत्र के वादों को कभी पूरा नही किया है। कांग्रेस में चुनाव से पहले अपना नेता चुनने का साहस ही नही है। यहां बिना दूल्हे की बारात है. कांग्रेस में कौन बनेगा मुख्यमंत्री का खेल चल रहा है।