Edited By suman, Updated: 26 Nov, 2018 11:35 AM
जिले की प्रवेश सीमा वाले चेकपोस्ट से लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी दल मतदान होने तक अलर्ट पर रहेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय के गठित स्टेटिक सर्विलांस, वीडियो सर्विलांस और फ्लाइंग स्क्वाड दलों को विशेष सर्तकता बरतनें कहा गया है। इनके साथ...
जबलपुर: जिले की प्रवेश सीमा वाले चेकपोस्ट से लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी दल मतदान होने तक अलर्ट पर रहेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय के गठित स्टेटिक सर्विलांस, वीडियो सर्विलांस और फ्लाइंग स्क्वाड दलों को विशेष सर्तकता बरतनें कहा गया है। इनके साथ पुलिस विभाग के अफसर व मैदानी स्टाफ भी निगरानी करेगा। यह सारी कवायद रुपए, शराब आदि प्रलोभनों को रोकने के लिए की जाएगी। मतदान से 48 घंटे पहले निगरानी दल सघन जांच अभियान भी करेंगे। मतदान केंद्रों के आस पास विशेष तौर पर निगरानी करने कहा गया है। जिले के क्रिटिकल व वल्नरेबल मतदान केंद्र के लिए सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।
तीन विधानसभा पर ज्यादा फोकस
जिले की आठ विधानसभा क्षेत्रों में इस बार पनागर और पूर्व विधानसभा को सबसे ज्यादा संवेदनशील माना गया है। इसके अलावा बरगी विधानसभा में भी निगरानी को बढ़ाया गया है। सभी आठ विधानसभा सीटों में 451 केंद्रों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। क्योंकि इनमें वल्नरेबल 26 केंद्र व 425 क्रिटिकल केंद्र शामिल हैं। जिले में आवाजाही करने वाले वाहनों की जांच भी तेज कर दी गई है। चुनावी कंट्रोल रूम और प्रशासन व पुलिस अफसरों को समन्वय बनाकर जांच करने के निर्देश मिले हैं।