Edited By Vikas kumar, Updated: 25 Nov, 2018 02:26 PM
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विधानसभा चुनाव के चलते शनिवार को सागर दौर पर थे। जहां उन्होंने सभा को संबोधित किया। कजरीवन मैदान में सभा के समाप्त होने के बाद राहुल गांधी जैसे ही हैलीपै..
सागर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विधानसभा चुनाव के चलते शनिवार को सागर दौर पर थे। जहां उन्होंने सभा को संबोधित किया। कजरीवन मैदान में सभा के समाप्त होने के बाद राहुल गांधी जैसे ही हैलीपैड की ओर बढ़े वहां पास में खड़े लोग राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। भीड़ ने जैसे ही हवा में हाथ लहराए तो सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए राहुल गांधी आम जनता के बीच जा पहुंचे। यहां पर उन्होंने स्थानीय लोगों से कुछ मिनट चर्चा की और फिर वापस आ गए।
बता दें कि, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को सागर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'एक महिला ने हमारे कार्यकर्ता को कहा कि, रसोई का तवा 10 साल में खराब हो जाता है, उसमें पकाई गई रोटी जल जाती है। इसी प्रकार शिवराज सिंह की सरकार तवे जैसी खराब हो गई है। अब हाथ से तवे को उठाकर बाहर फेंकना है।'