Edited By suman, Updated: 20 Nov, 2018 02:03 PM
चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही प्रत्याशियी जनसंपर्क का अभियान भी तेज करते जा रहे हैं। इस दौरान कई प्रत्याशियों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है तो कितनों को जनता लताड़ लगा रही है। इसमें सत्ताधारी पार्टी के विधायकों का विरोध अधिक हो रहा...
उज्जैन: चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही प्रत्याशियों का जनसंपर्क बढ़ता जा रहा है। इस दौरान कई प्रत्याशियों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है तो कितनों को जनता लताड़ लगा रही है। इसमें सत्ताधारी पार्टी के विधायकों का विरोध अधिक हो रहा है। ताजा मामला उज्जैन से सामने आया है, जहां जनसंपर्क के दौरान चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही प्रत्याशियी जनसंपर्क का अभियान भी तेज करते जा रहे हैं। इस दौरान कई प्रत्याशियों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है तो कितनों को जनता लताड़ लगा रही है। इसमें सत्ताधारी पार्टी के विधायकों का विरोध अधिक हो रहा है। ताजा मामला उज्जैन से सामने आया है, जहां जनसंपर्क के दौरान जनता से वोट मांगने निकले भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक दिलीप सिंह शेखावत को जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। यहां एक युवक ने उन्हें जूतों की माला पहना दी, इससे शेखावत और समर्थक इतने गुस्साए कि उन्होंने उस युवक की पिटाई कर दी।
घटना के बाद से ही शहर भर में इसकी चर्चा हो रही है, वही पार्टी नेताओं में भी हड़कंप मचा हुआ है। जनता में विकास नहीं होने पर आक्रोश व्याप्त है और समय समय पर राजनीतिक दलों पर उऩका गुस्सा फूट रहा है। चुनाव से पहले ये विरोध सरकार को भारी पड़ सकता है।