MP सरकार का बड़ा फैसला, SP के तबादले पर लगाई रोक

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 15 Feb, 2019 07:29 PM

mp government s decision to stop sp s transfer

प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद लगातार ताबड़तोड़ तबादले हो रहे हैं। कुछ अधिकारियों के तो दो दो बार तबादले किए गए हैं।  अब 24 घंटे के भीतर ही शहडोल एसपी का तबादला निरस्त कर दिया गया है...

भोपाल: प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद लगातार ताबड़तोड़ तबादले हो रहे हैं। कुछ अधिकारियों के तो दो दो बार तबादले किए गए हैं।  अब 24 घंटे के भीतर ही शहडोल एसपी का तबादला निरस्त कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में गृह विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी किए हैं।

PunjabKesari

दरअसल, राज्य शासन ने गुरूवार को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किए थे। इस सूची के अनुसार तीन जिलों के एसपी बदले गए थे। शहडोल एसपी कुमार सौरभ को एसपी शहडोल से एआईजी पीएचक्यू पदस्थ किया था।  वहीं उनकी जगह किरणलता को एआईजी पीएचक्यू से एसपी शहडोल पदस्थ किया गया। गृह विभाग ने 24 घंटे के भीतर ही दोनों अधिकारियों के तबादले निरस्त कर दिए।

PunjabKesari

टीकमगढ़ एसपी कुमार प्रतीक को मुख्यमंत्री कमलनाथ की नाराजगी के कारण हटाया गया है। सीएम ने बुधवार को लोकसभा चुनाव की बैठक के दौरान एसपी पर नाराजगी जताई थी। शहडोल एसपी कुमार सौरभ के खिलाफ एसटी एससी एक्ट के विरोध में भारत बंद के दौरान लाठचार्ज को लेकर आरोप लगे थे। तब शांतिपूर्ण बंद के बाद तनाव की स्थिति बन गई। प्रदर्शन कर रहे भीड़ को पुलिस ने रोका तो प्रदर्शनकारी उग्र हो गए, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसके बाद हंगामा हो गया। लाठीचार्ज से एक युवक का सिर फट गया और तीन लोग घायल हो गए। लाठीचार्ज के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया था। आक्रोशित लोगों ने एसपी को हटाने की मांग की थी।  लेकिन इसके कुछ समय बाद ही चुनाव हो गए और सत्ता परिवर्तन हो गया। जिसके बाद नई सरकार ने गुरूवार को उन्हें हटाया था| लेकिन 24 घंटे के भीतर ही उनका तबादला निरस्त कर दिया।  हालांकि अभी इसका कारण सामने नहीं आया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!