Edited By meena, Updated: 27 Mar, 2020 11:11 AM
मध्य प्रदेश में अब शराब बनाने वाली कंपनियां सैनिटाइजर बनाने की काम करेंगी। वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस ने लाखों लोगों को अपना शिकार बना लिया है। भारत मेंं भी इसके मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है, जो अब 700 के पार पहुंच चुके हैं।...
भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश में अब शराब बनाने वाली कंपनियां सैनिटाइजर बनाने की काम करेंगी। वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस ने लाखों लोगों को अपना शिकार बना लिया है। भारत मेंं भी इसके मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है, जो अब 700 के पार पहुंच चुके हैं। मध्य प्रदेश में अब तक इसके 20 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और दो लोगों की जान जा चुकी है। इसे और फैलने से रोकने के लिए पूरी दुनिया कुछ न कुछ योगदान दे रही है। सरकारें लोगों से को घरों में रहने की अपील कर रही हैं। क्योंकि यह वायरस छूने से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है इसलिए बार-बार हाथ धोने की अपील की जा रही है। सैनिटाइजरों और मास्क का इस्तेामल करने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे में सैनिटाइजर और मास्क की मांग काफी बढ़ गई है।
सैनिटाइजरों की मांग में तेजी से बढ़ोतरी को देखते हुए मध्य प्रदेश के आबकारी विभाग ने शराब बनाने वाली कंपनियों को सैनिटाइजर बनाने के निर्देश दिए हैं। ताकि जिलों में सैनिटाइज खत्म न हो और सभी सरकारी और प्राईवेट अस्पतालों में यह सस्ता और आसानी से उपलब्ध हो सकें।