Edited By suman, Updated: 01 Sep, 2018 02:06 PM
क्षेत्र में बीती रात हुई जोरदार बारिश एक परिवार पर आफत बनकर बरसी। यहां के ग्राम पंचायत ढिग़पुरा के किसान प्यारेलाल यादव का मकान टूट गया। जिसमें वह मलवे में दब गया। जोर से चिल्लाने की आवाज सुन परिवार के लोगों ने उसे मकान के मलवे से निकाला गया और इलाज...
छतरपुर : क्षेत्र में बीती रात हुई जोरदार बारिश एक परिवार पर आफत बनकर बरसी। यहां के ग्राम पंचायत ढिग़पुरा के किसान प्यारेलाल यादव का मकान टूट गया। जिसमें वह मलवे में दब गया। जोर से चिल्लाने की आवाज सुन परिवार के लोगों ने उसे मकान के मलवे से निकाला गया और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना में किसान की जान तो बच गई।
लेकिन मकान में दबने से उसका हाथ टूट गया। पीड़ित ने बताया कि उसके पास केवल एक मकान था जिसमें वह परिजनों के साथ रह रहा था। मकान कच्चा होने की वजह से प्यारेलाल की जान तो बच गई। लेकिन वह घायल हो गया और घर का पूरा सामान नष्ट होने से अब उसके सामने भरण पोषण व आवास की समस्या उत्पन्न हो गई है।