Edited By Vikas kumar, Updated: 19 Nov, 2019 01:32 PM
भारत सरकार में मंत्री रह चुके मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने अपना 73वा जन्मदिन बड़ाग्रां मनाली स्थित पांच सितारा होटल में अपने करीबियों के साथ मनाया। कमल...
मनाली 18 नवम्बर(सोनू शर्मा): भारत सरकार में मंत्री रह चुके मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने अपना 73वां जन्मदिन बड़ाग्रां मनाली स्थित पांच सितारा होटल में अपने करीबियों के साथ मनाया। कमलनाथ के जन्मदिन पर हजारों की संख्या में उनके चाहने वाले दिल्ली में एक दिन पहले ही डेरा डालकर बधाई देने के लिए पहुंचते। इस बार उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री अपना पहला जन्मदिन मनाली में मनाया। यहां पर देर रात को पूरे क्षेत्र में पटाखों की आवाज से गुंजा। ऐसे में पहली बार अपने होटल में जन्मदिन मनाने पर उनके करीबियों में खुशी की लहर है। मंगलवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ को वापस जाना है।
वर्ष 1995 की बाढ़ में स्पेन सहित क्षेत्र में हर तरफ बहुत बड़ी क्षति हुई थी। भूमि कटान से कमलनाथ का निजी आवास भी क्षतिग्रस्त हुआ था। करीब 25 वर्षों के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने निजी होटल स्पेन रिजार्ट में आए हुए है। यहां पर अपने बेटे के साथ उन्होंने धूमधाम के साथ अपना जन्मदिन मनाया।