Edited By shahil sharma, Updated: 07 Feb, 2021 07:22 PM
मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 4000 पदों की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख को एक बार फिर बढ़ा दिया है। अब अभ्यर्थी 11 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। कांस्टेबल (जीडी) और कांस्टेबल (रेडियो) के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार...
भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 4000 पदों की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख को एक बार फिर बढ़ा दिया है। अब अभ्यर्थी 11 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
कांस्टेबल (जीडी) और कांस्टेबल (रेडियो) के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार MPPEB की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी से बढ़ाकर 6 फरवरी 2021 की गई थी अब इसे 11 फरवरी कर दिया गया है।
पदों की संख्या
मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कांस्टेबल (रेडियो) के 138 पदों पर जबकि कांस्टेबल (जीडी) के 3862 पदों पर यानी कुल 4000 पदों पर भर्ती की जा रही है।
पुलिस कांस्टेबल के पदों के आवेदन के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है. इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम आयु 33 साल होनी चाहिए। वहीं, महिलाओं व आरक्षित वर्गों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 38 साल तय की गई है। वहीं कांस्टेबल भर्ती के लिए 6 मार्च निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता के आधार पर किया जाएगा। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर अभ्यर्थी अधिक जानकारी ले सकते हैं।