MP के नए DGP बोले, 'पुलिस को स्मार्ट और प्रोफेशनल बनाएंगे'

Edited By suman, Updated: 30 Jan, 2019 05:44 PM

mp s new dgp vk singh  will make the police smart and professional

मध्य प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक का पदभार वी के सिंह ने संभाल लिया है। बुधवार को भोपाल में पुलिस मुख्यालय में उन्हें ऋषि कुमार शुक्ला ने चार्ज सौंपा।  वी के सिंह ने कहा उनकी प्राथमिकता प्रदेश को बेहतर पुलिसिंग और महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने की...

भोपाल: मध्य प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक का पदभार वी के सिंह ने संभाल लिया है। बुधवार को भोपाल में पुलिस मुख्यालय में उन्हें ऋषि कुमार शुक्ला ने चार्ज सौंपा।  वी के सिंह ने कहा उनकी प्राथमिकता प्रदेश को बेहतर पुलिसिंग और महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने की रहेगी।

 

PunjabKesari


वी के सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 'उनकी प्राथमिकता प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर को ट्रैक पर लाना है। इसके लिए वो पुलिस व्यवस्था में भी सुधार करेंगे। डीजीपी सिंह ने कहा प्रदेश की पुलिस प्रोफेशनल तरीके से काम करे, ये ही मेरी प्राथमिकता है। पुलिस को स्मार्ट बनाएंगे'। महिला अपराध के लिए बदनाम हो चुके मध्य प्रदेश में अब डीजीपी कैसे बेहतर माहौल बना पाएंगे, इस सवाल पर वी के सिंह ने कहा वो व्यवस्था में सुधार करेंगे ताकि महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें।'
 

PunjabKesari


हाल ही में दो महीने पहले प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान वी के सिंह प्रभारी डीजीपी थे। डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला के मेडिकल लीव पर जाने के बाद उन्होंने प्रभार संभाला था। वी के सिंह का कहना है 'विधान सभा चुनाव के बाद अब वो लोकसभा चुनाव भी शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराएंगे।'

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!