MP में फिर होगा किसान आंदोलन का आगाज़, 3 दिन झेलनी पड़ेंगी परेशानियां

Edited By suman, Updated: 28 May, 2019 01:46 PM

mp will again start the agitation of kisan movement

लोकसभा चुनाव खत्म होते ही प्रदेश में फिर प्रदेशव्यापी किसान आंदोलन होने वाला है।  भारतीय किसान यूनियन ने प्रदेश में आंदोलन का ऐलान किया है। यह आंदोलन 29 मई से लेकर 31 मई तक पूरे प्रदेश मे चलने वाला है। दावा किया जा रहा है कि किसान आंदोलन के कारण इस...

भोपाल: लोकसभा चुनाव खत्म होते ही प्रदेश में फिर प्रदेशव्यापी किसान आंदोलन होने वाला है। भारतीय किसान यूनियन ने प्रदेश में आंदोलन का ऐलान किया है। यह आंदोलन 29 मई से लेकर 31 मई तक पूरे प्रदेश मे चलने वाला है। दावा किया जा रहा है कि किसान आंदोलन के कारण इस बार भी सब्जी और दूध की दिक्कतों का लोगों को सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि किसान फल, सब्जी और दूध को लेकर मंडी नहीं जाएंगे।वही आंदोलन की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन और सरकार सकते में आ गई है।


PunjabKesari


तीन दिन तक करनापड़ सकता है परेशानियों का सामना 
दरअसल, भारतीय किसान संघ ने कर्जमाफी, फसल का समर्थन मूल्य, फसलों के उचित दाम और स्वामीनाथन जैसी एक दर्जन मांगों को लेकर तीन दिवसीय प्रदेशाव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। आंदोलन के दौरान किसानों ने दूध, फल और सब्जी की सप्लाई ना करने का ऐलान किया है। जिसकी वजह से आम लोगो को खासी परेशानी हो सकती है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इसमें आम किसान इस आंदोलन में शामिल होंगें या नहीं। लेकिन संघ दावा कर रहा है कि, प्रदेश में उन्हें किसानों ने पूरा समर्थन मिला है और वे इसमे शामिल होंगे। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!