Ujjain में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का तगड़ा एक्शन, हाथ ठेले, टीन शेड से लेकर गुमटियां पर कार्रवाई

Edited By Desh Raj, Updated: 06 Oct, 2026 07:33 PM

municipal corporation takes strong action against encroachment in ujjain

उज्जैन  में आगर रोड पर नगर निगम ने मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जे हटाए। निगम की टीम ने अभियान चलाकर हाथ ठेले, गुमटियां, टीन शेड सहित सड़क

उज्जैन (विशाल ठाकुर): उज्जैन  में आगर रोड पर नगर निगम ने मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जे हटाए। निगम की टीम ने अभियान चलाकर हाथ ठेले, गुमटियां, टीन शेड सहित सड़क और फुटपाथ पर रखा अन्य सामान हटाया और कई सामग्री जब्त की।

PunjabKesari

आपको बता दें कि  आगर रोड शहर के व्यस्त मार्गों में शामिल है। यहां एलिवेटेड ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते पहले से ही यातायात का दबाव बना हुआ है। ऐसे में सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण मार्ग और संकरा हो रहा था। इससे वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण करने वालों को दोबारा सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा नहीं करने की चेतावनी भी दी गई।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। खासतौर पर व्यस्त मार्गों पर यातायात में बाधा बनने वाले अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!