Edited By Devendra Singh, Updated: 27 Jul, 2022 04:13 PM
अशोक नगर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम दौर में नारानी बाई परिहार निर्विरोध जनपद अध्यक्ष
चुन ली गई है। इसके साथ ही अभिषेक सिंह यादव रातीखेड़ा से उपाध्यक्ष चुने गए हैं।
अशोक नगर (गजेंद्र सिंह): मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (3 tier panchayat election 2022) का अंतिम चरण चल रहा है। इस दौरान जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन अशोक नगर (ashok nagar) जिला मुख्यालय पर जनपद सभागार में संपन्न हुए। यहां नारानी बाई परिहार को निर्विरोध जनपद अध्यक्ष और अभिषेक यादव को उपाध्यक्ष चुना गया है। दोनों ही सीटें बीजेपी (bjp) के खाते में गई हैं।
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के बीच हुई गहमागहमी
जनपद पंचायत (janpad election 2022) में सुबह 11 बजे से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन की गहमा गहमी देखी गई। यहां पुख्ता पुलिस (police) व्यवस्था के बीच यह निर्वाचन संपन्न हुआ। निर्वाचन के दौरान 24 में से 22 सदस्य मौजूद रहे। जिन्होंने सर्व सम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने। जैसे ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के फाइनल निर्वाचन की औपचारिक घोषणा हुई तो समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और जश्न मनाना शुरू कर दिया। नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जनपद कार्यालय से बाहर निकले तो समर्थकों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।