Edited By Vikas Tiwari, Updated: 12 Jan, 2022 02:10 PM
राज्यपाल के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि दिग्विजय आदिवासी विरोधी हैं। उनकी ही पार्टी में जमुना देवी और उमंग सिंघार को देख लीजिए..
इंदौर (सचिन बहरानी): राज्यपाल के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि दिग्विजय आदिवासी विरोधी हैं। उनकी ही पार्टी में जमुना देवी और उमंग सिंघार को देख लीजिए..
नरोत्तम ने दिग्विजय को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना कांग्रेस का स्वभाव है। दिग्विजय सिंह सदैव से आदिवासी और जनजाति के विरोधी रहे हैं। ये उनके कांग्रेस के नेता भी बोल चुके हैं। दिग्विजय विवादित ट्वीट कर विषयांतर करना चाहते है जो कि निंदनीय है।
वहीं पंचायतों के फिर से परिसीमन कराये जाने पर कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए नरोत्तम ने कहा है कि बुजुर्ग नेतृत्व है इस वजह से कांग्रेस चुनाव में नहीं आना चाहती है। हम कुछ भी करेंगे तो वो कमियां निकालेंगे।