Edited By suman, Updated: 18 Jun, 2018 07:22 PM
राजाभोज एयरपोर्ट पर राष्ट्रध्वज का अपमान 2 दिनों से हो रहा है, लेकिन अधिकारियों को जानकरी होने के बावजूद भी इसे बदला नहीं जा रहा है। देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा फटी हुई हालत में लहर रहा है
भोपाल: राजाभोज एयरपोर्ट पर राष्ट्रध्वज का अपमान 2 दिनों से हो रहा है, लेकिन अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद भी इसे बदला नहीं जा रहा है। देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा फटी हुई हालत में लहरा रहा है, लेकिन न तो इसे बदला गया।
सीएम शिवराज सिंह ने 22 सितंबर 2017 को फीट का यह राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। अब तिरंगे का एक किनारा पूरी तरह से फट चुका है। नियमानुसार फटा हुआ तिरंगा लहराना दंडनीय अपराध है, लेकिन प्रशासन अनदेखी कर रहा है।