Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 07 Jan, 2019 04:32 PM
कभी-कभी प्रकृति ऐसे खेल खेलती है कि मनुष्य की भगवान में आस्था और बढ़ जाती है। जिले के सेंधवा शहर के निजी अस्पताल में ऐसा ही करिश्मा देखने को मिला। जहां महिला ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि...
बड़वानी: कभी-कभी प्रकृति ऐसे खेल खेलती है कि मनुष्य की भगवान में आस्था और बढ़ जाती है। जिले के सेंधवा शहर के निजी अस्पताल में ऐसा ही करिश्मा देखने को मिला। जहां महिला ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मामलें हजार में से एक प्रतिशत होते हैं।
महिला के पति संतोष के अनुसार वह अपनी पत्नी किरण को शासकीय अस्पताल लेकर गया था, जहां से उसे बड़वानी रैफर किया गया। वहां से भी डॉक्टरों ने मना कर दिया।आखिर में वह अपनी पत्नी को सेंधवा के निजी अस्पताल लेकर आया।
जहां महिला का सीजर किया गया और उसने 3 बच्चों को जन्म दिया। जिसमें एक लड़का व दो लड़कियां है। महिला का यह पहला प्रसव हैं। बच्चों के पिता संतोष चौहान खुद को किस्मत का धनी मानते हैं।
डॉ प्रीतेश के अनुसार, जच्चा व बच्चा सभी स्वस्थ हैं। लेकिन अभी उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।