Edited By meena, Updated: 15 Jun, 2022 06:27 PM
निकाय और पंचायत चुनाव से पहले दल बदल का दौर जारी है। पिपरिया से कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री नीलम पचौरी ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है।
पिपरिया(सूरज राजपूत): निकाय और पंचायत चुनाव से पहले दल बदल का दौर जारी है। पिपरिया से कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री नीलम पचौरी ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। ये वहीं नीलम पचौरी है जिन्होंने कुछ पहले ही नगर अध्यक्ष पद से दिया था और कहा था कि इस्तीफा दिया है कांग्रेस का दामन नहीं छोड़ा है। लेकिन अब एक सप्ताह बाद ही आज उन्होंने आखिर कार बीजेपी का दामन थाम दरअसल, नगर अध्यक्ष पद से हफ्ताभर पहले ही नीलम पचौरी ने इस्तीफा दिया था। हालांकि उन्होंने साफ कहा था कि वे कांग्रेस के साथ ही है। उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है। वे पार्टी में रहकर बतौर कार्यकर्ता अपने कार्य का निर्वहन करेंगी। लेकिन आज उन्होंने झटका देते हुए बीजेपी ज्वायन कर ली।
बताया जा रहा है कि अपने वार्ड से टिकट नहीं मिलने से नाराज होने की वजह से नीलम पचौरी ने कांग्रेस छोड़ी है। वे लंबे समय से एक सक्रिय कार्यकता की भूमिका निभा रही थी। नीलम पचौरी को पिपरिया विधानसभा से आज तक कोई भी टिकट नहीं मिली जिसके चलते लिया ये बड़ा फैसला लिया है। कुछ दिन पहले भी पिपरिया में कांग्रेस छोड़ 6 लोग बीजेपी में शामिल हुए थे और सूत्रों की माने तो और भी कई कांग्रेसी बीजेपी शामिल हो सकते हैं।