इंदौर में मिले नए 12 पॉजिटिव मरीज, MP में आंकड़ा 98 तक पहुंचा

Edited By meena, Updated: 02 Apr, 2020 10:53 AM

new 12 positive patients found in indore figure reached 98 in mp

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के 12 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रात 12 बजे जारी हुए एमजीएम मेडीकल कॉलेज के बुलेटिन में इस बात की पुष्टि हुई है। 12 नए मरीजों में 10 पुरुष और 2 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके साथ ही इंदौर...

इंदौर(गौरव कंछल): मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के 12 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रात 12 बजे जारी हुए एमजीएम मेडीकल कॉलेज के बुलेटिन में इस बात की पुष्टि हुई है। 12 नए मरीजों में 10 पुरुष और 2 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके साथ ही इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 75 हो गई है। वही मध्यप्रदेश में कोरोना के कुल पॉजिटिव मरीजो की संख्या सैंकड़े से महज दो अंक पीछे है। इंदौर में सबसे ज्यादा 75 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा उज्जैन में 6 (2) की मौत), जबलपुर में 8, भोपाल में 4, ग्वालियर व शिवपुरी में 2-2 और खरगोन में 1 पॉजिटिव केस सामने आया है।

PunjabKesari

इंदौर में मरीजों की लगातार बढ़ता आंकड़ा प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। इसके लिए शहर में टोटल लॉकडाउन किया गया है। किसी भी शखस को बाहर निकलने पर बिल्कुल मनाही है। वहीं अब तक कोरोना वायरस के फैलने के सोर्स का पता नहीं चलने से आशंका व्यक्त की जा रही है कि संक्रमण सामुदायिक स्तर पर फैल रहा है। जो मरीज संक्रमित मिले हैं ना तो वे कभी विदेश गए हैं और ना ही उनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री है। जिन 75 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है उन्हें कोरोना कैसे हुआ और वे किसके संपर्क में आए इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं दिल्ली में निजामुद्दीन की मरकज से तबलीगी जमात में शामिल लोगों की जानकारी जुटाने में भी प्रशासन जुटा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!