Edited By Prashar, Updated: 14 Aug, 2018 01:22 PM
महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के अमर शहीद स्थल चरणपादुका से युवक कांग्रेस के तत्वाधान में नफरत छोड़ो गांधी संदेश यात्रा का शुभारंभ किया गया। हाथों में कांग्रेस के झंडे लेकर कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता दो दिन में लगभग 45 किमी का सफर तय कर छतरपुर...
छतरपुर : महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के अमर शहीद स्थल चरणपादुका से युवक कांग्रेस के तत्वाधान में नफरत छोड़ो गांधी संदेश यात्रा का शुभारंभ किया गया। हाथों में कांग्रेस के झंडे लेकर कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता दो दिन में लगभग 45 किमी का सफर तय कर छतरपुर पहुंचेंगे।
युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अदित सिंह राहुल के नेतृत्व में ग्राम सिंहपुर के अमर शहीद स्थल चरणपादुका से पदयात्रा का शुभारंभ सोमवार को किया गया। पदयात्रा ग्राम डुमरा से पदयात्रा करते हुए टटम, कुसमा होकर महाराजपुर पहुंची जहां आमसभा का आयोजन किया गया।
इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अदित सिंह राहुल ने कांग्रेस की नीतियों को आमजनों के समक्ष रखा। गांव डुमरा में रात्रि विश्राम करने के बाद मंगलवार को पदयात्रा महाराजपुर से गढ़ीमलहरा, बारी, निवारी होते हुए छतरपुर पहुंचेगी। स्थानीय छत्रसाल चौक पर आमसभा के पश्चात गांधी आश्रम में पदयात्रा का समापन किया जाएगा। पदयात्रा में महाराजपुर क्षेत्र के कांग्रेस के युवा नेता एवं जनपद उपाध्यक्ष नीरज दीक्षित, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, महिला कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष शिवानी चौरसिया सहित तमाम कांग्रेसीजन शामिल हैं।