MP कांग्रेस का रिकॉर्ड, 2 महीने में तैयार कर चुकी है 1.25 लाख पदाधिकारी

Edited By Prashar, Updated: 16 Aug, 2018 12:24 PM

news record of mp congress

मध्यप्रदेश कांग्रेस रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है। दो महीने में वो सवा लाख से ज्यादा पदाधिकारी बना चुकी है। चुनाव से तीन महीने पहले कांग्रेस ने फौज खड़ी की है। लेकिन कहीं कांग्रेस की इस फौज में फूलछाप कांग्रेसी तो नहीं।

भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है। दो महीने में वो सवा लाख से ज्यादा पदाधिकारी बना चुकी है। चुनाव से तीन महीने पहले कांग्रेस ने फौज खड़ी की है। लेकिन कहीं कांग्रेस की इस फौज में फूलछाप कांग्रेसी तो नहीं।
PunjabKesari
प्रदेश क्या, देश में शायद ऐसा पहली बार होगा कि दो महीने में 1.25 लाख से ज्यादा पदाधिकारियों की फौज चुनाव से तीन महीने पहले तैयार की गई हो। बीजेपी ने फौज में फूलछाप कांग्रेसी होने की आशंका जताई है, वहीं, कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी पंजाछाप भाजपाईयों से सावधान रहे तो बेहतर होगा। इस एक्सरसाइज में कांग्रेस कई मोर्चे पर परेशान जरूर हुई है, लेकिन चुनाव में इसका क्या असर होगा देखना दिलचस्प होगा।
PunjabKesari
प्रदेश में कांग्रेस ने पिछले दो महीने में जो किया है उस पर उसे बड़ा गर्व हो रहा है। पार्टी ने बीते दो महीनों में करीब सवा लाख से ज्यादा पदाधिकारियों की फौज तैयार की है। इसमें पीसीसी यानि प्रदेश कांग्रेस कमेटी, डीसीसी यानि जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस, उपब्लॉक कांग्रेस, मंडलम, सैक्टर और बूथ तक की कमेटियां तैयार की गई हैं। कुछ कमेटियों को छोड़कर सभी कमेटियों का गठन लगभग पूरा कर लिया गया है। हालांकि इस गठन के बाद कई जगह से हो हल्ले की खबरें भी आईं लेकिन कांग्रेस के मुताबिक ये बड़ा काम था जो पीसीसी चीफ ने कमलनाथ ने शांति से पूरा किया है।
PunjabKesari
कांग्रेस की इस फौज पर बीजेपी चुटकी ले रही है। उसका कहना है कांग्रेस ने लिस्ट तो बना दी लेकिन उसे सार्वजनिक करके ये जांच होनी चाहिए कि उसमें फूलछाप कांग्रेसी कितने हैं। कांग्रेस इन आरोपों पर पलटवार कर रही है। कांग्रेस मीडिया सेल के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता का कहना है बीजेपी अपने गिरेबान में झांककर देखे कि कितने पंजाछाप भाजपाई पार्टी में भरे हुए हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!