Edited By suman, Updated: 09 May, 2019 06:44 PM
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्जमाफी को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए कहा कि, उनके परिवार के दो लोगों की कर्जमाफी
सागर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्जमाफी को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए कहा कि, उनके परिवार के दो लोगों की कर्जमाफी पर सबूत सामने के बाद तो वे झूठ बोलना बंद कर दें। गांधी ने मध्यप्रदेश के सागर संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी प्रभु सिंह के समर्थन में बीना में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां जाते हैं, झूठ बोलते हैं। वही बात शिवराज चौहान में है।
आगे कहा कि, कांग्रेस सरकार ने चौहान के दो परिजन का कर्जमाफ किया, लेकिन वे कह रहे हैं कि कोई गलती हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें शिवराज चौहान के परिजन के कर्जमाफी के आवेदन संबंधित फॉर्म दिखाए। चौहान अब तो झूठ बोलना बंद कर दें।