Edited By suman, Updated: 19 Jul, 2018 01:53 PM
मध्य प्रदेश में खाकी वर्दी बदमाशों के निशाने पर है| आये दिन पुलिस कर्मियों पर हमले की घटना सामने आ रही है| अब राजधानी भोपाल में ड्यूटी से लौट रहे एक हवलदार पर कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया| हवलदार को घायल अवस्था में हमीदिया अस्पताल में भर्ती...
भोपाल : मध्य प्रदेश में खाकी वर्दी बदमाशों के निशाने पर है। आये दिन पुलिस कर्मियों पर हमले की घटना सामने आ रही हैं। अब राजधानी भोपाल में ड्यूटी से लौट रहे एक हवलदार पर कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिय। हवलदार को घायल अवस्था में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार सत्यज्ञान कॉलोनी छोला में रहने वाले लालाराम पुलिस में हवलदार हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती पुलिस लाइन में थी। छोला मंदिर इलाके में अज्ञात बदमाशों ने उन पर ड्यूटी से लौटते समय धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर छोला के बंद रेलवे क्रासिंग पर पहले से घात लगाकर बैठे थे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिसकर्मी पर हमले के बाद अधिकारियों के निर्देश पर रातभर बदमाशों की घेराबंदी के लिए पुलिस जुटी रही। कई जगह पुलिस ने दबिश दी। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।