अब कांग्रेस मंत्री ने CM कमलनाथ को भगवान 'भोलेनाथ' करार दिया

Edited By Vikas kumar, Updated: 24 Jan, 2019 12:34 PM

now the congress minister termed cm kamal nath as bholenath

प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी के बाद कांग्रेस के विधायक और मंत्री किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं का हाल जान रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिए तारीफों के पुल बांधे जा र...

सिवनी: कर्जमाफी के बाद कांग्रेस के विधायक और मंत्री प्रदेश भर में किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं का हाल जान रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिए तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं। इसी बीच सिवनी पहुंचे पीएचई मंत्री सुखदेव पासे ने सीएम कमलनाथ को भगवान भोलेनाथ का अवतार करार दिया है। 

PunjabKesari

मंत्री सुखदेव पासे ने आत्मा कृषि विज्ञान मेला एवं फसल ऋण माफी कार्यशाला में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि 'ऊपर हमारी रक्षा करने वाले भोलेनाथ हैं, तो मध्यप्रदेश में नीचे सबकी रक्षा करने वाले कमलनाथ बैठे हैं। अब किसानों के साथ कोई अन्याय नही होगा। ये सरकार किसानों की सरकार है। हमारे मुख्यमंत्री ने अपना वादा पूरा किया और किसानों की कर्जमाफी की। आगे भी कांग्रेस अपने वादों को पूरा करेगी।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!