अब महिलाएं खुद ठीक कर सकेंगी अपने खराब वाहन

Edited By suman, Updated: 16 Aug, 2018 01:12 PM

now the female mechanic will be able to cure himself of his bad vehicle

वाहन लेकर निकली महिलाओं को परेशानियों से निजात दिलाने के लिए शहर की एक संस्था ने स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व महिला बाइक सर्विस सेंटर ''यंत्रिका" की शुरुआत की है। पालदा में प्रदेश का यह पहला ऐसा सेंटर होगा जिसमें महिलाएं ही मैकेनिक होंगी।

इंदौर  : वाहन लेकर निकली महिलाओं को परेशानियों से निजात दिलाने के लिए शहर की एक संस्था ने स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व महिला बाइक सर्विस सेंटर 'यंत्रिका" की शुरुआत की है। पालदा में प्रदेश का यह पहला ऐसा सेंटर होगा जिसमें महिलाएं ही मैकेनिक होंगी।

PunjabKesari

वाहन खराब होने पर कई महिलाएं अकेले गाड़ी लेकर पुरुष मैकेनिक के पास जाने में हिचकिचाहट महसूस करती हैं। इसी को ध्यान में रख संस्था ने यह पहल की है। यहां महिला मैकेनिक महिलाओं के ही दोपहिया वाहन सुधारेंगी। एक वर्ष में संस्था शहर के दूसरे कई हिस्सों में 20 ऐसे ही सेंटर खोलेगी। संस्था द्वारा महिला मैकेनिकों को इसके लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

PunjabKesari

नहिलाओं को मिलेगा रोजगार
संस्था की इस शुरुआत से महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इंदौर से शुरू हुई यह सुविधा धीरे-धीरे प्रदेश और देश के अन्य छोटे-बड़े शहर तक पहुंचाने की योजना है। जरूरत पड़ने पर महिला मैकेनिक पुरुषों की गाड़ियां भी सुधारेंगी, लेकिन उस दौरान प्राथमिकता महिला वाहन चालकों को दी जाएगी।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!