Edited By Vikas kumar, Updated: 14 Jan, 2019 10:42 AM
यहां के जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर राजू नदारिया का एक वीडियो हुआ है। जिसमें वे किसी महिला के साथ अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। उज्जैन में एक डॉक्टर और नर्स के आ...
उज्जैन: यहां के जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर राजू नदारिया का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वे किसी महिला के साथ अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। उज्जैन में एक डॉक्टर और नर्स के आपत्तिजनक वीडियो देखकर कलेक्टर शशांक मिश्रा ने पद से हटा दिया और जांच के आदेश दिए।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो 6 सेकेंड का है जिसमें डॉ. राजू और एक नर्स आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में ऐसा लग रहा है कि यह वीडियो खुद सिविल सर्जन ने अपने हाथों से ही बनाया है जानकारी के अनुसार अस्पताल के स्टाफ नर्सिंग ग्रुप (व्हाट्सएप) पर सिविल सर्जन और नर्स के चार वीडियो वायरल हुए हैं। यह सभी वीडियो आपत्तिजनक बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद जिला अस्पताल में अधिकारियों को लेकर विभिन्न तहर की चर्चाएं चल रही हैं।