11 जून को BJP निकालेगी 'किसान आक्रोश रैली",10 हजार अन्नदाता होंगे शामिल

Edited By suman, Updated: 09 Jun, 2019 04:39 PM

on june 11 bjp will launch  kisan awakour rally

जिला मुख्यालय पर भाजपा 11 जून को किसान आक्रोश रैली आयोजित करेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर किसानों के साथ वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुये कहा कि, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने...

इंदौर: जिला मुख्यालय पर भाजपा 11 जून को किसान आक्रोश रैली आयोजित करेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर किसानों के साथ वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों से किया कर्ज माफी का वादा पूरा नहीं किया है। प्रदेश में करोड़ों रूपए की कर्जमाफी का कांग्रेस दावा कर रही है। लेकिन राज्य सरकार के बजट में अभी तक जितनी राशि का प्रावधान किया गया है, वह कर्जमाफी वाली राशि से काफी कम है। यह कांग्रेस की कथनी और करनी के अंतर को स्पष्ट उजागर करता है। 


PunjabKesari

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने किसानों से कर्जमाफी का वादा कर वोट तो ले लिये। लेकिन बदले में उन्हें धोखा दिया है। प्रेसवार्ता में ही भाजपा विधायक रमेश मेंदोला और अन्य स्थानीय नेताओं ने दावा किया कि किसान आक्रोश रैली में जिले के दस हजार से अधिक किसान शामिल होंगे। ये किसान रैली के रूप में यहां भगत सिंह प्रतिमा से मार्च शुरू कर शहीद हेमू कालानी प्रतिमा क्षेत्र से होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय चौराहा पहुंचेंगे। करीब तीन किलोमीटर दूरी तय करने वाली इस रैली की अगुवाई भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय करेंगे। रैली में अनेक किसान ट्रैक्टर ट्राली भी लाएंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!