रेप केस में फंसे वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति, मामला दर्ज करने के आदेश

Edited By suman, Updated: 05 Jan, 2019 12:51 PM

order to register case against vice chancellor

बलपुर के वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रयाग दत्त जुयाल के खिलाफ रेप के मामले में FIR दर्ज करने का आदेश दिया गया है। JMFC निधि जैन ने पुलिस को आदेश दिया है कि वो जुयाल के ख़िलाफ केस दर्ज करे। जबलपुर के वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रयाग दत्त...

जबलपपुर: जबलपुर के वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रयाग दत्त जुयाल के खिलाफ रेप के मामले में FIR दर्ज करने का आदेश दिया गया है। JMFC निधि जैन ने पुलिस को आदेश दिया है कि वो जुयाल के ख़िलाफ केस दर्ज करे। जबलपुर के वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रयाग दत्त जुयाल रेप केस में फंस गए हैं। संजीवनी नगर में रहने वाली एक महिला की शिकायत पर कुलपति के ख़िलाफ केस किया जा रहा है। महिला की शिकायत थी कि पुलिस उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही। पीड़ित महिला ने ज़िला अदालत में परिवाद दायर किया था. इस पर सुनवाई करते हुए JMFC निधि जैन ने सिविल लाइंस थाने को FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है।

PunjabKesari
 

वेटनरी विश्व विद्यालय के कुलपति प्रयाग दत्त जुयाल के खिलाफ धारा 376(2),आई टी एक्ट की धारा 67,67 ए के तहत मामला दर्ज  करने का आदेश कोर्ट ने दिया है। शिकायत करने वाली महिला के मुताबिक वो कुछ समय से कुलपति जुयाल के संपर्क में थी। महिला का आरोप है कि 17 मार्च 2018 को कुलपति ने रीवा में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसकी शिकायत उसने महिला थाने सहित अन्य संबंधित पुलिस अफसरों से शिकायत की लेकिन कहीं उसकी सुनवाई नहीं हुई. उसके बाद महिला ने कोर्ट की शरण ली।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!