Edited By Vikas kumar, Updated: 23 Dec, 2018 06:01 PM
उज्जैन उत्तर से वर्तमान विधायक शिवराज सरकार में मंत्री रहे पारस जैन ने कहा है कि, अगर राजनीतिक पार्टियां अपने चुनावी घोषणा पत्र के वादों को ना पूरा करें तो उनकी मान्यता रद्द की जानी चा...
उज्जैन: उज्जैन उत्तर से वर्तमान विधायक शिवराज सरकार में मंत्री रहे पारस जैन ने कहा है कि, अगर राजनीतिक पार्टियां अपने चुनावी घोषणा पत्र के वादों को ना पूरा करें तो उनकी मान्यता रद्द की जानी चाहिए, फिर चाहे बीजेपी हो या कांग्रेस। यह बात अलग है कि अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। हालांकि पारस ने यह नहीं कहा कि, वे इस बात की मांग कब करेंगे।
बता दें कि, पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार में कई विभागों के मंत्री रहे पारस जैन ने इस बार छठी बार चुनाव जीता। पारस वर्तमान में उज्जैन उत्तर से विधायक हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में इन्होंने कांग्रेस के राजेन्द्र भारती को 25 हजार 724 वोटों से हराया था।